बैड कोलेस्ट्रॉल में अमृत है आंवला का जूस, इस तरह सेवन करने से नस-नस में जमा Cholesterol हो जाएगा बाहर

Indian Gooseberry Juice for Bad Cholesterol : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आंवला का जूस पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें इसका सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 5, 2024 5:16 PM IST

Indian Gooseberry Juice for Bad Cholesterol : हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी आज के समय में काफी कॉमन हो रही है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की स्थिति में हार्ट डिजीज का खतरा रहता है। ऐसे में शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आंवला का जूस नियमित रूप से पिएं। आंवला के जूस में मौजूद गुण आपके शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। साथ ही यह आंखों की कमजोर होती रोशनी को बढ़ाने और बढ़ते मोटापे को कम करने में भी प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल में किस तरह फायदेमंद है आंवला का जूस?

आंवला का जूस कैसे है कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद? - How is Amla juice beneficial for cholesterol?

हर दिन एक कप आंवले का जूस पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। मुख्य रूप से अगर आपको बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है, तो इस स्थिति में फ्रेश आंवला का जूस पिएं। आयुर्वेद में भी इसके गुणों की काफी चर्चा होती है। यहविटामिन सी से भरपूर होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है।

विभिन्न ​​अध्ययनों से पता चलता है कि आंवला का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण में बाधा उत्पन्न होती है और एंजाइम एचएमजी-सीओए रिडक्टेस की क्रिया को भी रोकता है, जो कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आंवला कुल कोलेस्ट्रॉल (टीसी) स्तर, एलडीएल (कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) और ट्राइग्लिसराइड (टीजी) स्तर को कम करता है। यह उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) स्तर को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है।

आंवला जूस बनाने की रेसिपी - Amla Juice Recipe

आवश्यक सामग्री

  • आंवला - 2
  • पानी - 1 कप

विधि

  • सबसे पहले दो आंवलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें।
  • अब इसे ब्लेंडर जार में डालें और एक कप डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • इसके बाद इसे मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें 1 चुटकी काला नमक मिक्स करें।

आंवला कैसे और कब पीना है सही? - How to take amla for cholesterol

आंवला जूस का सेवन सुबह काफी पेट करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि खाना खाने से करीब 2 घंटे पहले या खाना खाने के करीब 2 घंटे बाद ही आंवला का जूस पिएं।

Also Read : नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को निचोड़कर बाहर निकाल देगी इन 2 मसालों से बनी चाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source