
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 6, 2023 8:27 PM IST
Weight Loss Drinks For Winters: मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे आज लगभग हर दूसरा इंसान परेशान है। बेली फैट, कमर के आसपास टायर जैसा बनना या थुलथुली जांघे हों, किसी ना किसी तरह से मोटापा आपके शरीर को बेडौल दिखाने लगता है और आप इस मोटापे को घटाने के लिए कई तरह के जतन करने लगते हैं। वहीं, दूसरी तरफ मोटापे की वजह से कई तरह की गम्भीर बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता है। डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए वजन को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। (health hazards effects of weight gain)
सर्दियों के मौसम में लोग जहां एक्सरसाइज नहीं करना चाहते वहीं, तली-भुनी हुई चीजें खाना उन्हें खूब पसंद आता है। पराठे, हलवा, लड्डू और छोटे-भटूरे जैसी चीजें सर्दियों में लोगों का रोज का खाना बन जाता है। इन सबसे जहां उनका वजन बढ़ने लगता है वहीं, इम्यून सिस्टम पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
अगर ठंड की वजह से आपको भी कसरत करने का मन नहीं करता है तो आप रोजाना कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो आपके वजन को नेचुरली कम करने में मदद करेंगी। ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में पढ़ें यहां-
वजन कम करने के लिए आप सर्दियों में अनानास का जूस पी सकते हैं। इस पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। अनानास का जूस पीने से तुरंत एनर्जी भी मिलती है। अनानास का जूस बनाने के लिए-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.