Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर में जमा गंदगी से खराब हो सकता है पूरा शरीर, इन तरीकों से करें Liver Detox

Liver ki gandagi kaise saaf karen :  लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आप कुछ नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

लिवर में जमा गंदगी से खराब हो सकता है पूरा शरीर, इन तरीकों से करें Liver Detox

Written by Kishori Mishra |Published : December 18, 2023 1:34 PM IST

Liver ki gandagi kaise saaf karen : लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है, जिसका स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। अगर लिवर सही न रहे, तो जान भी जोखिम में पड़ सकता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर लिवर की क्लीनिंग जरूरी होती है। लिवर को क्लीन करने के लिए आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। जी हां, खाने पीने की चीजों से आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें?

हरी पत्तेदार से लिवर से करें लिवर को डिटॉक्स

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप लिवर को डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं, तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों के रूप में आप पालक, केल, बथुआ और कोलार्ड साग का सेवन कर सकते हैं, इससे काफी हद तक लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। 

लहसुन से लिवर की गंदगी को जाएगी बाहर

लिवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए लहसुन का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद सेलेनियम और एल्लीसिन लिवर की गंदगी को बाहर करने में आपकी मदद कर सकता है। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। अगर आप लिवर की गंदगी को बाहर करना चाहते हैं, तो लहसुन की कलियों को रोजाना चबाएं।

Also Read

More News

हल्दी से लिवर की गंदगी होगी साफ

लिवर की गंदगी को बाहर करने के लिए हल्दी का प्रयोग करें। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके लिवर को साफ कर सकते हैं। इसमें मौजूद करक्यूमीन आपके शरीर की सूजन को कम कर सकता है। साथ ही लिवर के आसपास जमा अतिरिक्त फैट को घटा सकता है। 

एवोकाडो लिवर को करे डिटॉक्स

लिवर की गंदगी को बाहर करने के लिए एवोकाडो का सेवन करें। इसमें अनसैच्युरेटेड फैट होता है, जिससे लिवर को साफ करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड की काफी अच्छी मात्रा होती है, जिससे फैटी लिवर की परेशानी दूर हो सकती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर की गंदगी को बाहर करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।