पीलिया नहीं है फिर भी आंखें रहती है पीली? ये उपाय आपके आंखों से निकाल देगी पीलापन और बनाएंगी आकर्षक

Home remedies to improve your eyes brightness : कम्पूयटर पर काम करने और मोबाइल फोन पर गेम खेलने से आंखों के नीचे काले घेरे और आंखों में पीलापन बढ़ जाता है, जो किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी को बिगाड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 24, 2021 6:09 PM IST

Home remedies to improve your eyes brightness : ऐश्वर्या राय बच्चन का आंखों को डोनेट करना का ऐड तो आपने बहुत पहले देखा होगा। ये ऐड आंखों की विशेषता के बारे में बताता है और हम सभी को इस बात से इत्तेफाक रखना चाहिए कि हमारे आंखें चेहरे का आकर्षण बढ़ाने के साथ-साथ हमारे रोजमर्या के कार्यों के लिए कितनी जरूरी हैं। इसके अलावा हमारी आंखें ये भी बताती है कि हम कितने थके हुए हैं या फिर फ्रेश हैं। हम बिना कुछ कहें भी अपनी आंखों से बहुत कुछ कह जाते हैं। ऐसी बहुत सी खूबियां हैं, जो सिर्फ और सिर्फ आंखों पर ही निर्भर करती हैं।

हालांकि मौजूदा वक्त में कम्पूयटर पर काम करने और मोबाइल फोन पर गेम खेलने से आंखों के नीचे काले घेरेऔर आंखों में पीलापन बढ़ जाता है, जो किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी को बिगाड़ सकता है। अगर आपकी आंखों में भी थकावट, पीलापन और उदासीनता झलकती है तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी आंखों की चमक बढ़ाने के साथ-साथ इन सभी समस्याओं को दूर करेंगे।

आंखों को फ्रेश बनाने का घरेलू नुस्खा

आंखों को फ्रेश बनाने के साथ-साथ चमक को बढ़ाने के लिए डार्क सर्कल को दूर करनासबसे जरूरी है। डार्क सर्कल को हटाने के लिए आप बादाम तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आप सबसे पहले

1- आप 2 बूंद बादाम तेल अपनी आंखों के आस-पास की स्किन पर लगाएं और फिर गोलाकार तरीके से मसाज करें। ऐसा करने पर बहुत दबाव ना डालें। आपको हल्के हाथ से ही मसाज करना है।

2-जब तेल खत्म हो जाए तो मसाज न करें। दिन में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। एक बार सुबह और एक बार सोने से पहले।

आंखों को सुंदर बनाने का नुचैरल तरीका

आंखों को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाने के लिए आप ये आसान टिप्स अपना सकती हैंः

1- काम करते वक्त या टीवी देखते वक्त अपनी हथेलियों को रगड़ें और कुछ देर के लिए आखों पर रख लें। ऐसा करते हुए अपनी आंखों को बंद ही रखें।

2-गर्म पानी, चाय या कॉफी बनाते वक्त यूज होने वाले कपड़े या फिर अगर हाथ से गर्म कप पकड़ रहे हैं तो उस दौरान गर्म हथेलियों से अपनी आंखों की सिकाई करें। इससे आंखों की टियर नर्व्स में नमी बरकरार रहेगी।

3-ब्लू स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों में ड्राईनेस हो जाती है। आप स्क्रीन टाइम घटाकर इस समस्या को कम कर सकते हैं। अगर काम करना मजबूरी है तो 1 से 2 मिनट का ब्रेक निकालकर आई मूवमेंट करें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।

4-आंखों को फ्रेश करने के लिए आंखों के आस-पास की स्किन पर आइस क्यूब से मसाज करें। ऐसा करने से स्किन टाइट होगी और डार्क सर्कल से लेकर पफी आइज की समस्या में भी आराम मिलेगा।

आंखों की चमक बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

अंगूर

कीवी

आंवला

टमाटर

बादाम

इन फूड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटमिन-ए, विटमिन-के और विटमिन-ई होता है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.