वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ इन 2 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन, वजन कम करना होगा आसान

यहां पढ़ें मोटापा कम करने के लिए अजवाइन का सेवन कैसे किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 29, 2022 10:31 PM IST

वेट लॉस के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं और कुछ नुस्खे ऐसे भी होते हैं जिन्हें लोगों  के परिवार में कई पीढ़ियों तक इस्तेमाल किया जाता है। वजन कम करने के लिए घरेलू उपायों (weight loss home remedies) में आमतौर पर ऐसे मसालों या जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है जो किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं और घर के गमलों में आसानी से उग आते हैं। ऐसी ही एक उपयोगी चीज है अजवाइन जिसकी पत्तियों और बीजों का इस्तेमाल किचन में विभिन्न तरीकों से किया जाता है। वेट लॉस के लिए भी अजवाइन (Ajwain for weight loss) का सेवन  किया जाता है। इस लेख में आप पढ़ सकते हैं आसानी से वजन कम करने के लिए किस तरह अजवाइन का सेवन लोग कर सकते हैं। (Easy home remedies for weight loss)

वेट लॉस  के लिए अजवाइन का सेवन करने के तरीके क्या हैं? (Ways to use Ajwain for weight loss in Hindi)

अजवाइन के बीजों का प्रयोग जहां कुछ सब्जियों में तड़के के लिए किया जाता है वहीं, परांठे और दाल में भी अजवाइन के बीज मिलाए जाते हैं। अजवाइन डाइटरी फाइबर (dietary fibre) से भरपूर होती है और इसीलिए इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिक रेट बढ़ने से वजन घटने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है। हालांकि वेट लॉस के लिए अजवाइन का सेवन इन तरीकों के अलावा भी किया जा सकता है। वेट ऐसे ही कुछ तरीके ये रहे-

पहला तरीका

  • एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच अजवाइन के बीज रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  • अगले दिन इस पानी को पी जाएं और भिगोए हुए अजवाइन के बीजों (Ajwain seed) को चबाकर खा लें।

दूसरा तरीका

  • 2 कप पानी के साथ चम्मचभर जीरा के दाने (Cumin seeds), अजवाइन के बीज (ajwain ke beej) और इतनी ही मात्रा में सौंफ के बीज (fennel seeds) उबलने के लिए रखें।
  • इस मिश्रण को 10 मिनट तक पकाएं ताकि यह अच्छी तरह पक जाए और सभी मसालों के पोषक तत्व पानी में घुल जाएं।
  • जब पानी उबलकर गाढ़ा हो जाए और आधा रह जाए तब इसे आंच से उतार लें।
  • फिर, इस मिश्रण को छान लें और गर्मागर्म पीएं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयीं सभी जानकारियां और घरेलू नुस्खे सूचनात्मक उद्देश्य से लिखे गये है। किसी भी टिप पर अमल करने या किसी किसी घरेलू उपाय को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।)

यह भी पढ़ें-

बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय, कम होगी परेशानी

पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की परेशानी है एसिड रिफ्लक्स के लक्षण, इन घरेलू नुस्खों से मिल सकता है आपको आराम

घटते-बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है सौंफ, डायबिटीज में सौंफ के सेवन के आसान तरीके पढ़ें यहां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source