शरीर में जमा हानिकारक तत्व बना सकते हैं आपको बीमार, बॉडी डिटॉक्स के लिए अपना सकते हैं ये आसान तरीके

बॉडी डिटॉक्स के लिए किस तरह से घर में कुछ उपाय किए जा सकते हैं उसके बारे में आप पढ़ सकते हैं इस लेख में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2022 5:46 PM IST

बॉडी क्लिंज (Body cleanse) या बॉडी डिटॉक्स एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शरीर में जमा विषैले और हानिकारक तत्वों को साफ किया जाता है। शरीर प्राकृतिक तरीके से कार्य करने में सक्षम है और दिन रात यह प्रक्रिया चलती रहती है। लेकिन, जब शरीर में बहुत अधिक विषैले तत्व जमा हो जाते हैं और शरीर को उनसे छुटकारा पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है तब शरीर को मदद के तौर पर डिटॉक्स के लिए कुछ उपाय करने पड़ते हैं। बॉडी डिटॉक्स के लिए किस तरह से घर में कुछ उपाय किए जा सकते हैं उसके बारे में आप पढ़ सकते हैं इस लेख में। (Home remedies for body detox in Hindi)

जब बात बॉडी क्लिंज  की बात उठती है तो अधिकांश लोग यह समझते हैं कि बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए केवल जूस या ड्रिंक्स ही पीए जाते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है बॉडी क्लिंज के लिए सॉलिड फूड्स का भी सेवन किया जा सकता है। जैसा कि बॉडी क्लिंज में शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालना (eliminate toxins from body) सबसे महत्वपूर्ण है ताकि शरीर को सही तरीके से काम करने में सहायता हो सकती है और इस काम में फलों और सब्जियों के जूस के अलावा कुछ साबुत अनाज, सीड्स और सलाद जैसी चीजें भी मददगार साबित हो सकता है। (Easy ways for body detoxification in Hindi)

बॉडी डिटॉक्स के आसान उपाय

शरीर को हानिकारक तत्वों से छुटकारा दिलाने के लिए अलग-अलग तरह की डिटॉक्स डाइट्स अपनायी जा सकती हैं। वहीं, घर पर आसानी से इन चीजों की मदद से आप बॉडी डिटॉक्स (Ways to Detox Your Body) कर सकते हैं-

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

शरीर की कार्यप्रणालियों को सुचारू तरीके से चलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से फायदा हो सकता है। साथ ही यह बॉडी डिटॉक्स में भी मदद होती है। पानी शरीर में जमा टॉक्सिंस को कम करता है और शरीर के अंगों को कार्य करने में सहायता होती है। दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं।

हेल्दी डाइट अपनाएं

बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी डाइट (healthy diet) मदद करता है। इसीलिए, अपनी रोजमर्रा की डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फल,सब्जियों, हेल्दी फैट्स, नट्स, सीड्स और लीन प्रोटीन जैसी चीजों को शामिल करें।

कसरत करें

एक्सरसाइज करने से शरीर में रक्त का संचार बेहतर तरीके (ways to boost bloods circulation)  से होता है और साथ ही पसीना बनने की प्रक्रिया भी तेज होती है जिससे, बॉडी में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलने में सहायता होती है। इसीलिए, एक्सपर्ट्स द्वारा 20-30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए। (health benefits of exercising everyday)

नींद पूरी करें

बॉडी सिस्टम को कार्य करने में परेशानी होने की एक बड़ी वजह नींद की कमी(sleep deprivation) भी हो सकती है। रोजाना 8 घंटे की नींद सोने से शरीर नेचुरली खुद को रिपेयर करने में मदद होती है। इसीलिए, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद सोना चाहिए, इससे बॉडी डिटॉक्स (body detox) हो सकती है और रिकवरी में भी मदद होती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयीं सभी जानकारियां और घरेलू नुस्खे सूचनात्मक उद्देश्य से लिखे गये है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source