Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 4 कारणों से डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है अलसी के बीज, जानिए सेवन करने का तरीका

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और चाहते हैं कि ब्लड शुगर लेवल प्राकृतिक रूप में ही कंट्रोल में आ जाए तो आपको अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए।

इन 4 कारणों से डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है अलसी के बीज, जानिए सेवन करने का तरीका

Written by Atul Modi |Updated : July 11, 2023 1:04 PM IST

डायबिटीज एक ऐसी क्रोनिक स्थिति होती है जो आज के समय में लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई बीमारी है और अगर आप का लाइफस्टाइल काफी खराब है और आप खाना पीना भी हेल्दी नहीं खाते हैं तो यह स्थिति होने का रिस्क आपको बहुत ज्यादा होता है। एक बार जब डायबिटीज हो जाती है तो इसे कंट्रोल करना बेहद मुश्किल होता जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस स्थिति में कुछ भी खाने पीने पर अचानक से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए आपको अपने खान पान का काफी ध्यान रखना होता है। आप को कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सक्षम होती है जैसे अलसी के बीज आदि। आइए जानते हैं अलसी डायबिटीज को कंट्रोल करने में कैसे लाभदायक हो सकती है।

डायबिटीज में अलसी के फायदे - (Benefits of Flaxseed in Diabetes in Hindi)

1- सॉल्युबल फाइबर का है अच्छा स्रोत

अलसी में सॉल्युबल फाइबर होता है। यह फाइबर आपकी ब्लड शुगर को रेग्युलेट करने में काफी सहायक हो सकता है। सॉल्युबल फाइबर पाचन को धीमा कर देता है और इस कारण कार्बोहाइड्रेट सारे अब्सॉर्ब नहीं हो पाते हैं जिस वजह से एकदम से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। इससे ग्लाइसेमिक कंट्रोल भी अच्छा खासा होता है और एकदम से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने से जो परेशानियां आती हैं वह भी नहीं आती हैं।

2- ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत

अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत होते हैं।  इसमें अल्फा लिनोलिक एसिड भी होता है। ओमेगा 3 अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाने जाते हैं और यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में भी मदद करते हैं। इससे मेटाबोलिक सेहत को भी काफी लाभ मिलता है। जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें अलसी का सेवन करने से डायबिटीज का रिस्क काफी कम हो सकता है।

Also Read

More News

3- लिगनेन का स्रोत

अलसी में लिगनेन भी पाया जाता है जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायक होता है। अलसी में मौजूद लिगनेन का डायबिटीज पर भी एक पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। इससे इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम होती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। इसलिए एकदम से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से बचाने के लिए आपको अलसी का सेवन करना चाहिए।

4- अलसी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स है कम

ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक ऐसा इंडेक्स होता है जो यह बताता है कि कोई खाना आपके ब्लड शुगर लेवल को कितनी तेजी से बढ़ सकता है। अलसी के बीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल काफी कम होता है। इसका मतलब है इसका ब्लड ग्लूकोज लेवल पर काफी थोड़ा सा ही प्रभाव पड़ता है। अपनी डाइट में अलसी के बीजों को शामिल करके आप अपना ब्लड शुगर लेवल स्थिर बना सकते हैं जोकि एक बेहतर सेहत के लिए काफी जरूरी होता है।

डायबिटीज में कैसे करें अलसी के बीजों का सेवन?

इन बीजों का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप चाहें तो अलसी के बीजों का सेवन सलाद में उसे और ज्यादा क्रंची बनाने के लिए कर सकते हैं इसके अलावा अलसी का सेवन रात में पानी में भिगो कर सुबह उठ कर किया जा सकता है। आप इसका कोई काढ़ा बना कर भी पी सकते हैं।

निष्कर्ष: अगर आपको हर समय हाई ब्लड शुगर वाली समस्या रहती है तो आपको अलसी जैसी चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए जो आपके काफी काम आ सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More