Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Skin Care Tips : इससे पहले की रूखी और बेजान हो जाए त्वचा, अपनाएं ये होम रेमेडीज

ड्राई स्किन आपको इस बार सर्दियों में (Dry skin care in winter) ना परेशान करे, इसके लिए ड्राई स्किन केयर टिप्स (Dry skin care tips) फॉलो जरूर करें।

Skin Care Tips : इससे पहले की रूखी और बेजान हो जाए त्वचा, अपनाएं ये होम रेमेडीज
इससे पहले की रूखी और बेजान हो जाए त्वचा, अपनाएं ये होम रेमेडीज। © Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : October 29, 2019 1:34 PM IST

सर्दियों में स्किन ड्राई होने से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में चेहरे की देखभाल करना अधिक जरूरी हो जाता है, क्योंकि ठंड में ड्राइनेस के कारण त्वचा की सेहत (Dry skin care in winter) और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। ठंड के मौसम में चेहरे की त्वचा के साथ ही हाथ-पैर की त्वचा भी ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन आपको इस बार सर्दियों में (Dry skin care in winter) ना परेशान करे, इसके लिए ड्राई स्किन केयर टिप्स (Dry skin care tips) फॉलो जरूर करें।

बेसन-दही फेस पैक

बेसन और दही चेहरे की टैनिंग, दाग-धब्बे, ड्राइनेस आदि की समस्या को दूर (Dry skin care in winter) करते हैं। एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही लें। दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे से लेकर हाथों-पैरों में लगाएं। आधे घंटे तक इसे सूखने दें। त्वचा मुलायम होने के साथ ही एजिंग की निशानियां और समस्याएं भी दूर होंगी।

Skin Care Tips: स्किन हो सकती है डल, बेजान, जब आप करेंगी ये 8 गलतियां

Also Read

More News

मसाज करें 

चेहरे पर जब आप मसाज करेंगी तो बेजान और ड्राई स्किन में फिर से जान आ सकती है। रात में सोने से पहले नारियल, ऑलिव या आमंड ऑयल से चेहरे और हाथों-पैरों की मालिश करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा, स्किन की डलनेस दूर होगी। स्किन में नमी बरकरार रहने के साथ त्वचा मुलायब बनी रहेगी।

मॉइश्चराइज करें 

मसाज करने के साथ ही चेहरे और हाथों-पैरों को मॉइश्चराइज भी करें। रात में सोने से पहले और नहाने के बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।

Yoga for Skin : हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें नियमित ये 3 योगासन

स्क्रब है जरूरी

सर्दियों में अक्सर लोग त्वचा की साफ-सफाई को अनदेखा कर देते हैं। इसकी वजह ठंडे पानी को छूने से बचना है। त्वचा को साफ नहीं करने से डेड सेल्स जमा हो जाती हैं। इससे भी त्वचा रूखी और ड्राई हो जाती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए सप्ताह में दो-तीन बार स्क्रब करें। एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे और हाथों पर लगाकर दो मिनट तक रगड़ें। डेड सेल्स हट जाएंगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नाखूनों की देखभाल करें

हाथों और नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से विटामिन ई ऑयल से मसाज करें। सर्दियों में ग्लव्स पहनना ना भूलें। इससे हाथ ड्राई नहीं होगी।

About the Author

... Read More