
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 9, 2019 7:34 AM IST
रूखी हथेलियों से छुटकारा पाने के उपाय। © Shutterstock.
कुछ लोगों की हथेलियां सर्दी के अलावा गर्मी में भी काफी रूखी रहती हैं। छूने पर भी हथेलियों की त्वचा खुरदुरी और सख्त (Dry palms) सी लगती है। रूखी हथेलियां (Dry palms) बहुत ही सामान्य सी समस्या है। यह हवा, सूरज, मौसम की स्थिति, रसायन और शारीरिक मेहनत करने के कारण रूखी हो जाती हैं। इससे बचना चाहती हैं तो आपको अपने हाथों को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रखना बहुत जरूरी हैं। आप रूखी हथेलियों (Dry palms) को नीचे बताए गए प्राकृतिक उपचार (home remedies for Dry palms) से भी ठीक कर सकती हैं। इन प्राकृतिक उपचारों को अपनाएंगी तो आपकी हथेलियां मुलायम हो जाएंगी।
- हाथों पर कैस्टर ऑयल अप्लाई करने से रूखी हथेलियां नर्म बनती हैं। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल में नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाएं। इसे अपनी हथेलियों पर रगड़ें। कैस्टर ऑयल से डेड स्किन हटती है, नींबू का रस त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। ऑलिव ऑयल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जिससे ड्राइनेस दूर होती है।
- हथेली पर मक्खन या दूध की मलाई लगाएं। इसे अपनी हथेलियों पर लगाकर कुछ देर के लिए रगड़ें। कुछ ही दिनों में हथेलियां मुलायम रहने लगेंगी।
Skin Pigmentation : जाने क्या है पिगमेंटेशन, इसके प्रकार, कारण और बचने के तरीके
- कई बार अधिक साबुन का इस्तेमाल करने से भी त्वचा रूखी हो जाती है। साबुन में मौजूद हार्श केमिकल्स हाथों को रूखा बना देते हैं। हाथों में नमी बनाए रखने के लिए 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1 कप उबले हुए दूध को मिलाएं। इसे दिन भर में दो बार लगाएं। इससे हाथों की खोई हुई नमी वापस आ जाएगी।
- टमाटर भी हथेलियों की त्वचा को मुलायम बनाने के काम आ सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक एसिड होता है, जो एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है। टमाटर के जूस में नींबू का रस और ग्लिसरीन बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे हथेलियों पर लगाकर थोड़ी देर रगड़ें। दो मिनट छोड़ने के बाद पानी से हाथों को साफ कर लें।
- ऑलिव ऑयल और आमंड ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस तेल को हथेलियों पर लगाकर थोड़ी देर रगड़ें। 15 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। आप इसे रात में भी लगाकर छोड़ सकती हैं। फायदा अधिक होगा, क्योंकि तेल त्वचा के अंदर तक जाकर असर करता है।
- घर पर भी आप खुद से स्क्रब बनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच ओटमील, ग्लिसरीन, जैतून का तेल और थोड़ा पानी। सभी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हाथों पर मसाज करें। 10 मिनट बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें।
सर्दियों में हाथ हो गए हैं खुरदुरे, तो इस एक नुस्खे से तुरंत मिलेगा छुटकारा