... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 5, 2023 11:33 AM IST
खाली पेट इन नेचुरल ड्रिंक्स से पेशाब के रास्ते निकल जाती है गुर्दे की पथरी, जानें दर्द कम करने वाली ड्रिंक्स
हर साल लाखों लोग किडनी रोग का शिकार होते हैं फिर चाहे वजह कोई भी हो। खराब खान-पान और गतिहीन जीवनशैली आपको कई बीमारियों का शिकार बनाती है, जिसमें से एक है गुर्दे की पथरी। फिर चाहे वो बच्चे हो या बूढ़े खराब खान-पान की वजह उन्हें इस रोग का शिकार बना ही लेता है। गुर्दे यानि किडनी में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें से एक है गुर्दे की पथरी और आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल 5 लाख लोग गुर्दे की पथरी का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।
नेशनल किडनी फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10 फीसदी लोगों को अपने जीवन में गुर्दे की पथरी की शिकायत होती है लेकिन इस स्थिति से बचाव बहुत ही आसान है। आप सही समय पर इलाज के जरिए इस गंभीर स्थिति से बच सकते हैं। लेकिन अगर आप मेडिकल प्रोसीजर से बचना चाहते हैं तो कुछ ऐसे तरीके भी हैं, जो प्राकृतिक रूप से कुछ ड्रिंक्स की मदद से गुर्दे की पथरी को बाहर निकालने का काम करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो गुर्दे की पथरी को बाहर निकालने का काम करेंगी।
शरीर में पानी की कमी गुर्दे की पथरी की सबसे बड़ी वजह है और अगर आप सही मात्रा में पूरे दिन पानी पीते हैं तो आप बड़ी आसानी से गुर्दे की पथरी को बाहर निकाल सकते हैं। इसलिए ये सलाह दी जाती है कि आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है। पानी पीने से आपको शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पथरी को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में मदद मिलती है।
हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध की मदद से भी आप गुर्दे की पथरी को बाहर निकाल सकते हैं? जी हां, दूध भी कैल्शियम की वजह से बनने वाली पथरी को बाहर निकाल सकता है। कैल्शियम ऑक्सालेट्स के अवशोषण में कमी लाता है, जिसकी मदद से आप गुर्दे की पथरी से बच सकते हैं।
रोजाना सुबह नींबू पानी वाले लोग ये सोचते हैं कि इस ड्रिंक की मदद से शरीर पर चढ़ी जिद्दी चर्बी को कम किया जा सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ड्रिंक आपको गुर्दे की पथरी से छुटकारा दिला सकती है। दरअसल नींबू पानी किडनी स्टोन को तोड़कर बाहर निकालने का काम करता है बस आपको इसे पीते वक्त दांतों का इस्तेमाल नहीं करना है।
अगर आप सोच रहे हैं कि सेब का सिरका गुर्दे की पथरी को निकालने में कैसे आपकी मदद कर सकता है तो आपको बता दें कि एक गिलास पानी में दो चम्मच सिरका आपको गुर्दे की पथरी से आराम दिला सकता है। ये तरीका पेशाब के रास्ते आपके शरीर से किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद करता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इस ड्रिंक का सेवन न करें क्योंकि ये आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है।