चाय-कॉफी नहीं बल्कि केसर पानी पीकर करें अपने दिन की शुरुआत, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Kesar Pani Pine Ke Fayde: सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने वालों के लिए अब नये बदलाव का समय आ चुका है। ये बदलाव है, सुबह की शुरुआत एक कप केसर वाले पानी पीने से है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 9, 2023 4:09 PM IST

सुबह की पहली चाय या फिर कॉफी की लत तो ज्यादातर लोगों को होती है। अगर सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से नहीं की तो समझो कुछ नहीं किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, ये आदत सेहत को बिगाड़ सकती है। अगर आप चाहते हैं, कि आपकी सेहत दुरुस्त रहे तो, अपनी इस आदत को बदलने का समय आ चुका है। चाय या कॉफी की जगह केसर का पानी सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद हो सकता है।

हालांकि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। अब ऐसे में समय-समय पर हर किसी को नये ट्रेंड्स और ट्रिक्स के बारे में जानकारी मिलती रहती है। जिनमें से काफी ट्रेंड्स और ट्रिक्स फायदेमंद हो सकती है। इस स्थिति में बात जब केसर वाले पानी पीने के ट्रेंड की आती है तो, एक्सपर्ट्स इसे फायदेमंद बताते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोज सुबह केसर वाला पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि केसर में कुछ जरूरी खनिज होते हैं, जो महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्म पानी में केसर के कुछ अर्क को मिलाकर सुबह खाली पेट पीने की सलाह खुद न्यूट्रीशनिस्ट भी देते हैं।

केसर पानी पीने के फायदे -  Kesar Pani Pine Ke Fayde

स्किन बनाए ग्लोइंग

सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने से स्किन में ग्लो बढ़ता है। इसके अलावा मुरझाई हुई स्किन भी खिल उठती है।

कैफीन से बेहतर

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने के आदी लोग इसकी जगह केसर वाला पानी पी सकते हैं। क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। वहीं केसर का पानी कैफीन से कई गुना फायदेमंद हो सकता है।

बालों की क्वालिटी में सुधार

मौसम में जब भी बदलाव होता है, तब इसका असर सबसे ज्यादा बालों पर पड़ता है। जिससे बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है। बालों को झड़ने से बचाने और इसकी क्वालिटी में सुधार लाने के लिए सुबह खली पेट केसर वाला पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

पीरियड्स के दर्द से राहत

कई महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। जो आम होती हैं। केसर का पानी सुबह खाली पेट पीने से पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द से राहत मिल सकती है। इसके अलावा हैवी पीरियड्स में केसर का पानी नहीं पीना चाहिए।

कैसे बनाएं केसर का पानी?

केसर का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक ग्लास पानी की जरूरत होती है। इसके अलावा हमें और क्या चाहिए होगा, चलिए जान लेते हैं।

  • पांच से छह धागे केसर
  • एक इंच दालचीनी
  • दो इलायची
  • चार से पांच बादाम
  • टेस्ट के मुताबिक थोड़ा सा शहद

बनाने का तरीका - How to Make Kesar Water In Hindi

धीमी आंच पर दालचीनी, केसर और इलायची को पानी में पांच से सात मिनट के लिए उबाल लें।

इस पानी को छान लें और तीन से चार मिनट के लियर ठंडा होने दें ताकि न शहद मिलाने पर उसका तत्व खत्म ना हो।

केसर के अन्य फायदे - Benefits For Kesar In Hindi

एक्सपर्ट्स की मानें तो मसाले सस्ते हों, या महंगे सब ही रसोई का अभिन्न अंग होते हैं। जिसमें से एक है केसर। बेहतर खुशबू और रंग के लिए पहचानी जाने वाली केसर के भी अपने गजब के फायदे होते हैं। आयुर्वेद में हेल्थ के लिए केसर को काफी फायदेमंद बताया गया है। हालांकि केसर जा पानी उन सामग्रियों में से एक है जो हेल्थ को अंदर मजबूत बनाता है।

लगभग आठ से दस घंटे के लिए पानी में भीगा हुआ केसर दमकती स्किन के साथ मुहांसों से भी छुटकारा दे सकता है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता। केसर एंटी-इन्फ्लेमेटरी, इम्यून-बूस्टिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही ये पीएमएस के लक्षणों में भी सुधार ला सकता है। इसके अलावा पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को भी पीरियड्स को नियमित करने में मदद मिल सकती है।

हेल्थ स्पेशलिस्ट के मुताबिक, घी या दूध के साथ केसर का सेवन करने से शरीर का इंसुलिन लेवल और ब्लडप्रेशर दोनों कंट्रोल में रहता है। इसका सबसे ज्यादा अच्छा असर दिमाग पर पड़ता है।

अनगिनत फायदों वाले केसर केसर के गुण जानने के बाद आप भीअब अपनी चाय और कॉफी की आदत को भूलकर सुबह की शुरुआत केसर वाले पानी से कर सकते हैं। छह से आठ हफ्तों के अंदर ही आपको इसका असर नजर आने लग सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source