Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Blood Sugar Kam Kaise Kare : डायबिटीज के मरीजों के ब्लड में शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में शरीर का वजन कम होना, कमजोरी होना, घाव जल्दी न भरना जैसी परेशानी शामिल है। अगर आपका ब्लड शुगर काफी तेजी से बढ़ रहा है, तो सतर्क हो जाएं। यह काफी गंभीर हो सकती है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आप कई तरह के आहार का सेवन कर सकते हैं। इन आहार में रात को सोने से पहले एक खास तरह का पानी जरूर पिएं। यह पानी हींग से तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं सोने से पहले हींग का पानी पीने से डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हींग का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, हींग के अर्क में ब्लड शुगर को कम करने की क्षमता होती है। इसके अर्क में मौजूद फेनोलिक एसिड और टैनिन आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। यह काफी हद तक फायदेमंद साबिक हो सकता है। इससे हाई ब्लड शुगर की वजह से होने वाली परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हींग का पानी तैयार करके रात को जरूर पिएं। यह गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
आवश्यक सामग्री
विधि
सबसे पहले पानी को पैन में डालकर इसे अच्छे उबालें। इसके बाद इसमें चुटकीभर हींग और काला नमक मिक्स करके सोने से पहले पिएं। इससे काफी फायदा हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर कर सकता है।