Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह की कॉफी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, बेली फैट होगा तेजी से कम

Haldi wali coffee ke fayde: रोजाना कॉफी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर पीने से आपको ये लाभ हो सकते हैं।

सुबह की कॉफी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, बेली फैट होगा तेजी से कम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 29, 2024 9:57 AM IST

Coffee with turmeric benefits: सुबह एक अच्छी-सी कॉफी पीने से ना केवल नींद खुल जाती है बल्कि आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी रोज की कॉफी आपका वेट लॉस करने में भी मदद कर सकती है। बस आपको अपनी कॉफी में एक खास मसाला मिलाना होगा। यह मसाला है हल्दी पाउडर। जी हां, वही हल्दी जो आपकी सब्जी से लेकर दूध में भी मिलायी जाती है और जिसका इस्तेमाल दादी-नानी के नुस्खों में हमेशा से किया जाता रहा है।

आपने हल्दी वाले दूध (Haldi wala dhoodh) के गुणों और फायदों के बारे में सुना ही होगा। पर अगर आप कॉफी में थोड़ा-सी हल्दी घोलकर पीते हैं तो इससे आपकी हेल्थ में तेजी से कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं कॉफी में हल्दी घोलक पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं

कॉफी में हल्दी घोलकर पीने से क्या फायदे हो सकते हैं? (Health benefits of drinking coffee with turmeric in hindi)

वेट लॉस होगा तेजी से

कॉफी में हल्दी मिलाकर पीने से आपके लिए वेट लॉस कर पाने में आसानी हो सकती है। अपनी रोज की कॉफी में आप थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं और इसे पिएं। हल्दी वाली कॉफी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है और इससे आपको वेट लॉस में सहायता हो सकती है। रोजाना आप एक से दो कप टरमरिक कॉफी (Turmeric coffee) पी सकते हैं।

Also Read

More News

हेल्दी गट

कॉफी में हल्दी मिलाकर पीने से आपकी गट की हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। हल्दी वाली कॉफी पीने से आपके गट में हेल्दी बैक्टेरिया की संख्या बढ़ती है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से भी आराम मिलता है।

बदन दर्द से आराम

सर्दियों के मौसम में लोगों की हड्डियों का दर्द बढ़ सकता है जिससे बदन दर्द और जॉइंट पेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इन तकलीफों से आराम पाने के लिए आप कॉफी में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ती है

शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होने से लोग आसानी से और तेजी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने के लिएआप हल्दी वाली कॉफी पी सकते हैं जो ना केवल इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है बल्कि, शरीर में संक्रमण और घाव को तेजी से भरने में मदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।