Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये 2 मसाले, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Bad Cholesterol Home Remedies: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इस खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

रोज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये 2 मसाले, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Written by priya mishra |Published : November 26, 2024 9:01 AM IST

Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज के कारण बन सकता है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है हल्दी और काली मिर्च? (Turmeric And Black Pepper Benefits For High Cholesterol in Hindi)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप हल्दी और काली मिर्च का पानी पी सकते हैं। इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित  करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, नसों में ब्लड क्लॉट को बनने से रोकते हैं। वहीं, काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह शरीर में फैट सेल्स को तोड़ने में मदद करती है। साथ ही, नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकने में भी सहायक है। नियमित रूप से हल्दी और काली मिर्च का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम  करने में मदद मिल सकती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें हल्दी और काली मिर्च का सेवन?

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप हल्दी और काली मिर्च के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च के पानी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।