इन 5 बीमारियों के लिए गुणकारी तुलसी का पानी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Tulsi Water On Empty Stomach: ऐसे बदलते मौसम के दौर में होने वाली गंभीर बीमारियों से आपको बचाने में तुलसी का पानी काफी लाभदायक साबित हो सकता है। तो आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में....

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 17, 2024 3:56 PM IST

Tulsi Water On Empty Stomach:  हमारे देश में तुलसी के पौधे को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। यहां तुलसी को मां के रूप में पूजा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे की धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ आपकी सेहत से जुड़े भी कई लाभ होते है। यहां तक कि ज्यादातर आयुर्वेदिक दवाइयों या फिर जड़ी बूटियों में भी तुलसी का ही उपयोग किया जाता है। जानकारों की मानें तो तुलसी के पानी का सेवन हमें कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी निजात दिला सकता है। यह न सिर्फ हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि इससे हमारा स्ट्रेस लेवल भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो देर न करते हुए चलिए आपको बताते हैं तुलसी के पानी को पीने से हमें क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।

दरअसल, तुलसी एक ऐसा पौधा है जो कई औषधीय गुण से परिपूर्ण होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें सर्दी-जुखाम से लेकर कोलेस्ट्रॉल और मौसम में होने वाले बदलाव के चलते इंफेक्शन से बचाने में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इससे जुड़े फायदों को पाने के लिए आपको बस तुलसी के कुछ पत्तों को उबालकर और उसका गुनगुना पानी पीना होगा। इतना ही नहीं सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से आपकी पाचन क्रिया भी बेहतरीन होती है।

खाली पेट तुलसी का पानी पीने के फायदे -  (Drinking Tulsi water on an empty stomach)

इम्यूनिटी के लिए है नेचुरल बूस्टर

तुलसी का पौधा अपनी इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रॉपर्टीज के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रॉपर्टीज का मतलब है कि इस पौधे में कई ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और इससे आप हर तरह के इंफेक्शन से बच सकते है।

डाइजेशन सिस्टम को बनाता है मजबूत

अगर आप भी अपने डाइजेशन सिस्टम को लेकर परेशान चल रहे हैं तो तुलसी का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। ये आपके डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में काफी उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही तुलसी के पानी का सेवन आपके शरीर से गैस और सूजन जैसी परेशानियों को भी दूर कर सकता है। इसके सेवन मात्र से आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स यानी जहरीली पदार्थ आपकी बॉडी से बाहर निकल जाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से है भरपूर

तुलसी के पौधे में फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और एसेंशियल ऑयल जैसे कम्पाउंड पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। ये हमारे शरीर में हार्मफुल फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में काफी मददगार साबित होते हैं। ये हमारे सेल में होने वाले डैमेज को भी कम करता है।

स्ट्रेस से रखता है कोसों दूर

जानकारों का मानना है कि तुलसी के पानी के सेवन से हमारे अंदर स्ट्रेस की मात्रा में काफी कमी आती है और ये आपके मन को शांत बनाये रखता है। तुलसी का पानी हमें तनाव और एंजाइटी से दूर रखने में भी काफी असरदार साबित होता है।

सर्दी जुकाम का इलाज है तुलसी का पानी

अगर आप पारंपरिक रूप से तुलसी के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो आप खांसी, सर्दी और अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी गंभीर समस्याओं से तुरंत निजात पा सकते हैं। तुलसी का पानी पीने श्वसन संबंधी परेशानियों के लिए रामबाण इलाज हो सकता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली तत्व कफनाशक और एंटीट्यूसिव गुण से भरपूर होते हैं। जो आपको कफ, जलन और सर्दी के लक्षणों को जड़ से ख़त्म करने में काफी असरदार हो सकते हैं।