
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 10, 2024 3:17 PM IST
Medically Verified By:
Home remedies for bad cholesterol: आजकल की आधुनिक जीवनशैली में अधिकतर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं। शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में मौजूद एक चिपचिपा पदार्थ होता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने पर यह नसों में जमकर उन्हें ब्लॉक कर देता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा है ओट्स, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए ओट्स का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Oats For Cholesterol)?
डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में ओट्स का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करता है। कई अध्ययनों से यह पता चलता है कि ओट्स का पानी शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने के साथ-साथ एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। नियमित रूप से ओट्स के पानी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इससे दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
ओट्स का पानी तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में 3-4 चम्मच ओट्स डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे पानी समेत मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसे छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद और दालचीनी पाउडर भी मिल सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।