डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट पिएं इस चीज का पानी, धड़ाम से गिरेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Home Remedy: शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इस खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : October 28, 2024 8:16 AM IST

Home Remedies For Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। आज के समय में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी इस बीमारी का तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, स्वस्थ आहार और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है मेथी का पानी? (Benefits Of Fenugreek Water To Control Blood Sugar)

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मेथी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन को धीमा करता है और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम करता है। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह मोटापा कम करने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

मेथी का पानी कैसे बनाएं? (How To Make Fenugreek Water In Hindi)

शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। साथ ही, मेथी को चबाकर खाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।