Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Constipation Treatment At Home: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। यह समस्या आज के समय में इतनी आम हो गई है कि लोगों ने इसे गंभीरता से लेना ही छोड़ दिया है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। अगर लंबे समय तक कब्ज की समस्या बनी रहे, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, कब्ज का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। वैसे तो बाजार में ऐसी कई दवाइयां और सिरप मौजूद हैं, जो कब्ज को दूर करने का काम करते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तभी तक रहता है, जब तक आप इन्हें रेगुलर लेते रहें। जब इनका इस्तेमाल बंद कर दिया जाता है, तो कुछ समय बाद फिर से कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कब्ज से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को जड़ से दूर कर सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए देसी घी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, घी एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है। यह मल को नरम बनता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। इसके सेवन से शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके नियमित सेवन से आंतों को साफ करने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं। उसके बाद करीब 10 मिनट वॉक करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप पानी के साथ घी का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो रात को सोने से पहले दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।