Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये एक चीज, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Bad Cholesterol Home Remedies: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इस खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

रोज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये एक चीज, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Written by priya mishra |Published : September 11, 2024 8:29 AM IST

Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है. दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोमी पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर देता है। इसके कारण स्ट्रोक और  हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है करी पत्ते का पानी (Curry Leaves Water Benefits For High Cholesterol)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए करी पत्ते के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। यह रक्त को शुद्ध करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से करी पत्ते का पानी पीने शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल और मोटापा को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.

 कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी? (How To Make Curry Leaves Water)

करी पत्ते का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 8-10 करी पत्ता डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इस पानी को गिलास में छान लें और इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

 Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।