Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Blood Sugar Kaise Control Kaise Kare : हाई ब्लड शुगर, जिसे हाइपरग्लाइसेमिया या उच्च रक्त ग्लूकोज भी कहा जाता है, जैसी स्थिति तब होती है जब आपके ब्लड सर्कुलेशन में बहुत अधिक ग्लूकोज होता है। आमतौर पर यह समस्या तब होती है, जब हमारा शरीर इंसुलिन का उपयोग या उत्पादन उतनी अच्छी तरह से नहीं कर पाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
आम तौर पर हमारा पैंक्रियाज इंसुलिन रिलीज करता है, जब आपका ब्लड शुगर या रक्त ग्लूकोज, उच्च हो जाता है। शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन नैचुरल उपायों में किचन में रखे मसाले शामिल है। जी हां, किचन के मसालों के सेवन से आप काफी हद तक अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इन मसालों में मेथी का दानी शामिल है। मेथी के दानों के सेवन से ब्लड शुगर काफी हद तक कम की जा सकती है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने में किस तरह फायदेमंद है मेथी दाना और किस तरह तैयार करें मेथी का पानी?
मेथी के बीज डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए काफी हद तक मददगार साबित हो सकते हैं। इसके बीजों में फाइबर और अन्य केमिकल्स होते हैं, जो पाचन और शरीर द्वारा कार्बोहाइड्रेट और चीनी के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं। यह बीज शरीर द्वारा चीनी के उपयोग के तरीके को बेहतर बनाने और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, मेथी के दानों का पानी नियमित रूप से तैयार करके सुबह खाली पेट पिएं।
मेथी का पानी तैयार करने के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं। पहला तरीका सबसे पहले 1 कप पानी में 1 चम्मच मेथी का दाना डालकर रातभर के लिए इसे छोड़ दें। सुबह इस पानी से मेथी का दानों को अलग करके पिएं। आप चाहे तो मेथी के दानों को चबाकर भी खा सकते हैं।
दूसरा तरीका 2 कप पानी लें, इसमें मेथी के दानों को डालकर करीब आधा होने तक उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर पी लें। पानी का स्वाद बदलने के लिए आप इसमें नींबू का रस मिक्स कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer) : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।