रोज सुबह खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल पिघलकर निकल जाएगा बाहर

Bad Cholesterol Home Remedies: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इस खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : October 30, 2024 8:50 AM IST

Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। जैसा नाम से ही पता चलता है, बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है दालचीनी का पानी? (Cinnamon Water Benefits For High Cholesterol)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दालचीनी का पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। दालचीनी का पानी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

कैसे बनाएं दालचीनी का पानी? (How To Make Cinnamon Water In Hindi)

दालचीनी का पानी तैयार करने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक इंच टुकड़ा दालचीनी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब यह उबल जाए, तो इसे गिलास में छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source