Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cinnamon Water For Diabetes: डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाइयों, हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल कंट्रोल किया जा सकता है। इस बीमारी में मरीज का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित रूप से बढ़ता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। अगर डायबिटीज को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर के प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। अगर आप अपनी पूरी जिंदगी शुगर की दवाइयों के सहारे नहीं बिताना चाहते हैं, तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करने को कोशिश करें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताने वाले हैं, जिसका पानी पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में -
हमारे किचन में ऐसे कई मसाले मौजूद हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन्हीं मसालों में दालचीनी भी शामिल है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी बेहद प्रभावी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से दालचीनी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।
दालचीनी का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह इसे छानकर पी लें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में दालचीनी के टुकड़े को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
दालचीनी के पानी का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे दिल हेल्दी रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
दालचीनी के पानी में एंटी-बैक्टाीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।
खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।