Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कब्ज से रहते हैं परेशान? रात में पानी में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, सुबह उठते ही पेट होगा एकदम साफ

Home Remedy For Constipation: अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं, तो रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में इस एक चीज को मिलाकर पीना शुरू कर दें। इससे आपको सुबह घंटों टॉयलेट में नहीं बैठना पड़ेगा और पेट खुलकर साफ होगा।

कब्ज से रहते हैं परेशान? रात में पानी में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, सुबह उठते ही पेट होगा एकदम साफ

Written by priya mishra |Published : December 15, 2023 10:41 AM IST

Constipation Home Remedies: कब्ज आजकल की एक आम समस्या बन गई है। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति कब्ज से परेशान है। दरअसल, यह एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या है, जिसमें व्यक्ति ठीक से मल त्याग नहीं कर पाता है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्याग करते समय दर्द भी महसूस हो सकता है। साथ ही, गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह बवासीर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। वैसे तो कब्ज की समस्या दूर करने के लिए कई दवाइयां बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए आपको प्राकृतिक उपाय अपनाने चाहिए। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। जी हां, रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में अलसी के बीज मिलाकर पीने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं कब्ज में अलसी का सेवन कैसे करें और इसके फायदे।

कब्ज में अलसी के बीज के फायदे - Flaxseeds Benefits For Constipation In Hindi

अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कॉपर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अलसी के बीज का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से मल सॉफ्ट होता है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आंतों की सूजन और इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज से राहत दिलाता है।

कब्ज में कैसे करें अलसी के बीज का सेवन - How To Use Flaxseeds For Constipation

कब्ज की समस्या होने पर आप अलसी के बीज को हल्का सा भून लें। फिर इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच अलसी पाउडर को मिलाकर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read

More News

अलसी के बीज के अन्य फायदे

अलसी के बीज का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने में अलसी के बीज प्रभावी होते हैं।

अलसी के बीज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिलती है।

अलसी के बीज का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

अलसी के बीज ब्रेन बूस्ट करने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सीमित मात्रा में ही करें सेवन

कब्ज की समस्या में अलसी के बीज का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से आंतों में रुकावट पैदा हो सकती है, जिससे दस्त की समस्या हो सकती है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं या प्रेग्नेंट हैं, तो अलसी का सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।