Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedy For Diabetes: डायबिटीज आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आजकल न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा और बच्चे भी इस गंभीर बीमारी का तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसका जड़ से इलाज काफी मुश्किल है। ऐसे में, लोगों को जिंदगीभर दवाइओं के सहारे ही रहना पड़ता है। हालांकि, सही खानपान और जीवनशैली से की मदद से इस बीमारी को मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा, ऐसे कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जिनकी मदद से ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है (Home Remedies To Control Blood Sugar Level)। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही के कारण अचानक से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू (Sattu For Diabetic Patients) का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, इसके सेवन शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें बीटा ग्लूकेन मौजूद होता है, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह वजन घटाने में भी मददगार होता है।
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके सेवन से सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको सत्तू से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें।
हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए काफी सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।