डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये पत्ता, शाम तक ब्लड शुगर लेवल हो जाएगा डाउन

Diabetes Home Remedy: हमारे आसपास ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही खास पत्ते के बारे में बता रहे हैं, जिससे डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 27, 2024 5:39 PM IST

Home Remedies For Diabetes: आज के समय में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। जहां पहले यह बीमारी ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों को हुआ करती थी, वहीं आजकल कम उम्र में बच्चे भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। सिर्फ लाइफस्टाइल और सही खानपान के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इस बीमारी में मरीज का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसे में, डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में तेज पत्ता भी शामिल है। यह डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। तो आइए, जानते हैं डायबिटीज में तेजपत्ता के फायदे और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है तेज पत्ता?

भारतीय रसोई में तेजपत्ता का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। इसमें कई औषधि गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तेज पत्ते के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पॉलीफेनॉल पाया जाता है, जो ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।

डायबिटीज में कैसे करें तेज पत्ते का सेवन

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए तेज पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लें। अब इसमें 2-3 तेजपत्ता डालकर करीब 5 मिनट के लिए उबाल लें। उसके बाद इसे छानकर इस पानी को हल्का गुनगुना करके पिएं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए तेजपत्ते का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी गंभीर हो रही है, तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source