hamburger icon
A
Read in English

नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकाल फेंकेगा ये 1 जूस, सुबह इस तरह करें सेवन

Bad Cholesterol Home Remedies: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इस खास जूस का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 19, 2024 12:50 PM IST

Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता यही। दरअसल, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की अधिकता होने पर यह नसों में जमा हो जाता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसकी वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है एलोवेरा जूस?

शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने के लिए एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice For High Cholesterol) का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो नसों में चिपके गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में भी मददगार होता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपे एक अध्ययन के मुताबिक, एलोवेरा का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है और नसों में फैटी पदार्थ बनने बंद हो जाते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

कैसे बनाएं एलोवेरा जूस? (How To Make Aloe Vera Juice)

  • एलोवेरा जूस बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • इसके बाद चाकू की मदद से एलोवेरा के पत्ते को काटकर इसका जेल निकाल लें। फिर इसे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
  • अब एक मिक्सर जार में एलोवेरा को एक गिलास पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
  • फिर इसे किसी गिलास में छान लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं।
  • नियमित रूप से सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है साथी सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।