रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पीएं ये 1 मीठी चीज,आंखों की रोशनी बढ़ेगी रातों-रात

Ankhon ki roshni badhane ke gharelu upay: क्या कम्प्यूटर और मोबाइल चलाकर आपकी आंखें भी हो गयीं हैं कमजोर, तो रोज रात में पीएं यह हेल्दी ड्रिंक।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 25, 2024 11:42 PM IST

Drink to improve eye vision: आजकल लोग मोबाइल, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स का इतना अधिक इस्तेमाल करते हैं कि इससे उनके लिए दूर रह पाना मुश्किल-सा हो चला है। ऑफिस के काम हों या बच्चों की पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स, ऑनलाइन फिटनेस क्लासेस या ऑनलाइन होने वाले रेग्यूलर हेल्थ कंसल्टेशन्स, लोग स्क्रीन के सामने लम्बे समय तक बैठे रहते हैं और लगातार इस स्क्रीन पर कुछ ना कुछ देखते रहते हैं। इन सबसे उनकी आंखों पर दबाव बढ़ता है और आंखों में अलग-अलग तरह की समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, लम्बे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है।

आपने भी देखा ही होगा कि आपके आसपास अचानक से बहुत कम उम्र के लोगों को भी चश्मा लग गया है या स्कूल जाने वाले बच्चे भी चश्मा लगाकर ही पढ़ाई करते हैं। लेकिन, अगर आप कुछ नेचुरल चीजों का सही मात्रा में और सही समय पर सेवन करें तो आंखों को थकान (Tired eyes), दर्द, इरिटेशन और ड्राइनेस जैसी समस्याओं से आराम भी मिल सकता है और आपकी आंखें अधिक स्वस्थ भी रह सकती हैं। इनमें से कई चीजों को आयुर्वेद (Ayurveda) में आंखों के लिए बहुत फायदेमंद भी बताया जाता है। ऐसी ही कारगर और हेल्दी चीजों से तैयार एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में आप पढ़ेंगे यहां जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। आइए पढ़ें इस ड्रिंक की रेसिपी और इसके फायदे।

आंखों की रोशनी बढ़ाएगा यह हेल्दी ड्रिंक (Drink to boost eye health)

मिश्री (Mishri or Sugar Candy) को आंखों के लिए गुणकारी माना जाता है। वहीं, बादाम में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स (Healthy fats in Almonds) ब्रेन और आंखों की शक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। जब आप इन चीजों का सेवन दूध के साथ करते हैं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों से आराम भी मिलता है।

मिश्री वाला दूध बनाने का तरीका क्या है? (Milk with mishri recipe in Hindi)

एक मुट्ठी बादाम (Almonds) , 3 चम्मच सौंफ के कच्चे बीज(Fennel seeds) और 2-3 चम्मच धागेवाली मिश्री को कूट लें या मिक्सी में पीस लें और इसका पाउडर बना लें।

इस पाउडर को छान लें और किसी डिब्बे में बंद करके रख दें।

रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध मेंसौंफ-बादाम और मिश्री वाले मिश्रण का 1 चम्मच मिलाएं।

इसे आप अच्छी तरह घोल लें। फिर, मिश्रीवाले इस दूध को ( Mishri wala dhoodh) पीएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source