Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जोड़ों में फंसे यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेंकेगा इस 1 हरी सब्जी का जूस, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगी राहत

Uric Acid Control: यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना इस हरी सब्जी के जूस का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

जोड़ों में फंसे यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेंकेगा इस 1 हरी सब्जी का जूस, दर्द और सूजन से तुरंत मिलेगी राहत
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by priya mishra |Updated : August 26, 2024 8:37 PM IST

Home Remedies For Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने पर बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको ऐसे आहार लेने चाहिए, जिससे शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सके। इसमें लौकी भी शामिल है। जी हां, नियमित रूप से लौकी का सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड में लौकी कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन।

यूरिक एसिड कम करने में कैसे फायदेमंद है लौकी? (Bottle Gourd Benefits To Reduce Uric Acid)

डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुतबिक, शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, इसमें फाइबर और पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे यह यूरिक एसिड की समस्या में फायदेमंद है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह प्यूरीन के क्रिस्टल्स को बनने से रोकती है, जिससे गाउट की समस्या से बचाव होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

यूरिक एसिड में कैसे करें लौकी का सेवन? (How To Consume Bottle Gourd In High Uric Acid)

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप लौकी का जूस पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब इस जूस में थोड़ा सा नमक मिलाकर पिएं। रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। इसके अलावा, आप लौकी की सब्जी, रायता या सूप बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।