Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कब्ज से परेशान लोग सुबह खाली पेट पिएं इस फल का जूस, मल के साथ निकल जाएगी आंतों में जमा गंदगी

Constipation Home Remedy: अगर महंगी दवाइयां और चूर्ण खाकर भी कब्ज से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो आप इस घरेलू नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं। यह आपकी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने में मददगार हो सकता है।

कब्ज से परेशान लोग सुबह खाली पेट पिएं इस फल का जूस, मल के साथ निकल जाएगी आंतों में जमा गंदगी

Written by priya mishra |Updated : November 30, 2023 8:41 AM IST

Home Remedy For Constipation: कब्ज की समस्या से आजकल अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या इतनी आम हो गई है कि अब लोगों ने इसे गंभीरता से लेना ही छोड़ दिया है। कब्ज होने पर मल सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से सुबह पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता है। कब्ज के कारण कई लोगों को पेट में दर्द, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में, कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनका असर भी सिर्फ तब तक ही रहता है, जब तक आप इनका इस्तेमाल करते रहें। साथ ही, इन दवाओं के ज्यादा सेवन से सेहत विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। ऐसे में, कुछ घरेलू नुस्खे कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए निजात दिला सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

कब्ज से छुटकारा दिलाएगा आंवला जूस

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और सुबह पेट साफ नहीं हो पाता है, तो आंवले का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, आंवले का जूस कब्ज के इलाज के लिए एक कारगर घरेलू उपाय है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आंतों से विषाक्त पदार्थों को निकालकर कब्ज से राहत दिला सकता है। साथ ही, यह एसिडिटी, ब्लोटिंग, उल्टी, मतली और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।

कैसे करें सेवन

अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या का सामना करते हैं,  तो सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह जूस आपको ऑनलाइन या मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा, आप चाहें तो घर पर भी आवाले का जूस तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 3-4 आंवलों को धोकर उनके बीज अलग कर लें। अब इन्हें टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालें। फिर इसमें आधा गिलास पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें। फिर इस घोल को छान लें और इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पिएं। अगर आप बाजार वाले आंवले के जूस का सेवन कर रहे हैं, तो 2 चम्मच जूस को आधा गिलास पानी में मिलाकर पिएं। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन करने से आपकी कब्ज की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।