
Also Read
Constipation Remedies : आज के समय में हम में से कई लोग कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं। इसका कारण गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। खानपान सही न होने की वजह से कब्ज की परेशानी काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। कब्ज की दिक्कत होने पर मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक कब्ज की दिक्कत होने पर बवासीर होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में कब्ज की परेशानी का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप कब्ज की शिकायत को दूर करना चाहते हैं, तो कुछ से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इसमें दूध के साथ लौंग मिक्स करके पीना भी फायदेमंद हो सकता है। जी हां, अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ 2 से 3 लौंग डालकर पिएं। इससे सुबह के समय मल त्याग करने में काफी आसानी होगी। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी दूर करने में दूध और लौंग किस तरह फायदेमंद हो सकता है?
कब्ज की परेशानी को दूर करने में लौंग काफी प्रभावी नुस्खों में से एक साबित हो सकता है। दरअसल, लौंग पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में मददगार होता है, जो भोजन के टूटने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद कर सकती है। वहीं, लौंग में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कब्ज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में मदद कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कब्ज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में मददगार साबित हो सकते हैं
गुनगुने दूध का सेवन करने से आपका पाचन ठीक रहता है। अध्ययन में देखा गया है कि अगर आप दिन में 2 से 3 कप दूध पीते हैं, तो आपको तुलनात्मक रूप से कब्ज की शिकायत कम होती है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई रिसर्च नहीं हुआ है, जिसमें यह बताया गया हो कि दूध पीने से कब्ज की परेशानी पूरी तरह से दूर की जा सकती है।
कब्ज की शिकायत होने पर लौंग का दूध काफी प्रभावी माना जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 पैन में 1 गिलास दूध और 2 लौंग डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद दूध को छानकर हल्का सा ठंडा होने दें। इसके बाद इस दूध का सेवन करें। इससे आपकी कब्ज की शिकायत काफी हद तक दूर हो सकती है।