Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बन सकता है आफत, इस नुस्खे से करें इसे पूरी तरह साफ

हाई बैड कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है।

धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बन सकता है आफत, इस नुस्खे से करें इसे पूरी तरह साफ

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 3, 2024 5:41 PM IST

Bad cholesterol in arteries cleaning juices :बैड कोलेस्ट्रॉल के बारे में आपने भी सुना ही होगा। यह हमारी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत खराब माना जाता है क्योंकि, बैड कोलेस्ट्रॉल नसों और धमनियों की अंदरूनी दीवारों पर चिपक जाता है। यह मोम की तरह का एक पदार्थ है जिसकी लगातार मोटी होती परत के कारण नसों के अंदर की खाली जगह कम होने लगती है। जब नसें संकरी होने (narrowing the nerves) लगती हैं तो उससे नसों में रक्त का संचार भी धीमी गति से होने लगता (causes of slow blood circulation in aretries) है। ऐसा होने से दिल पर खून को पम्प करने के लिए बहुत अधिक दबाव पड़ सकता है।

हार्ट पर प्रेशर बढ़ने से दिल की बीमारियों सहित हार्ट अटैक (Heart attack) और स्ट्रोक जैसी स्थितियों का खतरा (risk of stroke) उस व्यक्ति के लिए बहुत अधिक बढ़ सकता है।

क्यों बढ़ता है शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर? (Causes of high bad cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल होने वाले तेल, मक्खन और अन्य प्रकार के फैट्स से मिलता है। यह फैट गुड कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल का स्रोत होता है। जब बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर   गुड कोलेस्ट्रॉल (Good cholestrol) से अधिक हो जाए तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है।

Also Read

More News

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय क्या हैं? (How to reduce bad cholesterol level)

कुछ समय पहले हार्वर्ड मेडिकल हेल्थ (Howard medical health) ने एक रिपोर्ट में कुछ गाइडलाइंस दीं थीं। इन गाइडलाइंस के अनुसार, धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए (ways to lower bad cholesterol level) अगर डाइट में कुछ विशेष फूड्स की मात्रा बढ़ा दी जाए तो इससे लाभ हो सकता है। इन फूड्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो से बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने की क्षमता रखते हैं। इसीलिए, इनका सेवन हाई कोलेस्ट्रॉलकी समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में यहां-

टमाटर का जूस पीएं (Drink tomato juice to clean bad cholesterol)

लाल-रसीले टमाटर के फल में लाइकोपीन (Lycopene) नामक तत्व पाया जाता है। यह एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।  लाइकोपीन धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉलको साफ करता है और इसे धमनियों से बाहर निकालने में मदद करता है।

अनार का जूस पीने से धमनियां हो सकती हैं साफ (Pomegranate juice to clean bad cholesterol)

आर्टरीज दिल से जुड़ी हुई नसें हैं और उनमें कोलेस्ट्रॉल जमा होने से  हार्ट की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है। अगर आप इस बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अनार का जूस पी सकते हैं। इससे ना केवल धमनियां साफ होंगी बल्कि, अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट हेल्थ को सुधारने का भी काम करता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source