बारिश के मौसम में घर में जरूर बनाकर पिएं ये 3 तरह की चाय, सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बारिश के मौसम में हेल्दी रहने के लिए 3 खास हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : July 8, 2022 3:41 PM IST

मानसून आ चुका है और इस मौसम में वातावरण में काफी सारे बैक्टेरिया, वायरस आदि फैल जाते हैं जिस कारण बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ जाता है। मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों का रिस्क भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए और हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों का भी पालन करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ गर्म और हर्बल ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जिस कारण इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और बीमारियों का रिस्क भी काफी कम हो सकता है। आइए जानी-मानी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष से जानते हैं कौन-कौन सी हैं यह ड्रिंक जिनसे मानसून के मौसम में मदद मिल सकती है।

बारिश के मौसम में कौन सा पेय पदार्थ फायदेमंद है - Which Drink is Good in Rainy Season

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बारिश के मौसम में हेल्दी रहने के लिए 3 खास हर्बल ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी है, उन्होंने इसे बनाने की विधि भी बताई है।

1. ड्राइड जिंजर टी - Dried Ginger Tea

इसके लिए आपको एक चम्मच ड्राई जिंजर टी पाउडर, एक चम्मच धनिया के बीज, एक चम्मच पेपर कोर्न्स, दो चम्मच जीरा पाउडर, थोड़ी या फिर स्वाद के अनुसार शक्कर ले सकते हैं। तीन कप पानी भी ले लें। सारे इंग्रेडिएंट्स को पानी में मिक्स कर दें और 15 मिनट तक इसमें उबाल आने दें। अब इसे छान लें और पी लें।

ड्रिंक के लाभ

  • यह शरीर को वॉर्मअप कर देती है।
  • यह सर्दी लगने और बुखार होने से बचा सकती है।
  • इस ड्रिंक का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ सकती है।
  • इससे पाचन भी बढ़िया होता है।
  • अगर पाचन तंत्र से जुडी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो उसे भी ठीक किया जा सकता है।
  • इससे खांसी, जुखाम और नाक बंद होने जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

2. तुलसी चाय - Tulsi Tea

तीन कप पानी लें, आधा कप तुलसी के पत्ते लें, चार चम्मच नींबू का रस लें। तुलसी के पत्तों को पानी में डाल कर उबाल दें। अब इसे 10 मिनिट के लिए उबलने दें। इसके बाद नींबू का रस मिक्स कर दें और छान कर पी लें।

3. लाइकॉरिस टी - Lycoris Tea

तीन चम्मच लाइकोरिस पाउडर लें, डेढ चम्मच रॉक कैंडी लें, तीन कप पानी लें। पानी में पाम कैंडी को उबाल लें और बाद में लाइकोरिस पाउडर एड कर दें। अब 5 मिनट के लिए उबाल दें। और छान कर पी लें। यह गले के दर्द, गले से जुडी स्थिति, छाती में रुकावट होना और इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source