Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedy For Constipation: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इन्हीं परेशानियों में कब्ज की समस्या भी शामिल है। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति कब्ज से परेशान है। कब्ज होने पर मल त्याग करने में परेशानी होती है और सुबह पेट साफ नहीं हो पाता है। इसकी वजह से कई लोगों को गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर लंबे समय तक कब्ज बनी रहे, तो कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तब तक रहता है, जब तक आप इनका नियमित सेवन करते रहें। ऐसे में, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कब्ज को दूर किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं।
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट पानी में चिया सीड्स और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है, जो आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालने में कारगर साबित हो सकती है। चिया सीड्स में अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो मल के साथ मिलकर उसे मुलायम बनाने में मदद करता है। इससे मल त्याग करने में मदद मिलती है। वहीं, नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। नींबू के रस में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच चिया सीड्स डालें और इसे करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसमें एक नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे बॉवेल मूवमेंट बेहतर बनता है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से सेहत को और भी कई लाभ मिल सकते हैं।
कब्ज की समस्या में पानी में चिया सीड्स और नींबू मिलाकर सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या है, तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।