डायबिटीज मरीज रोजाना खाली पेट पिएं इन 2 मसालों का पानी, शाम तक शुगर लेवल हो जाएगा डाउन

Body se sugar kaise kam kare : शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ असरदार ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक खास हेल्दी ड्रिंक के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 8, 2024 4:34 PM IST

Body se sugar kaise kam kare : डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल नहीं करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी बढ़ सकती है। मुख्य रूप से शरीर में बढ़ता ब्लड शुगर लेवल अन्य तरह बीमारियों को दस्तक देता है, इसलिए अगर आपका ब्लड शुगर काफी हाई हो रहा है तो बेहतर खानपान और नैचुरल उपायों की मदद से इसे कम करने की कोशिश करें। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताए गए, लाइफस्टाइल को अच्छे से फॉलो करें। ताकि आप ब्लड शुगर को नीचे ला सकते हैं। इसके अलावा नैचुरल उपायों में आप जीरा और मेथी से बना ड्रिंक भी पी सकते हैं। यह ड्रिंक डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है। आइए जानते हैं जीरा और मेथी का पानी बनाने की रेसिपी और इसके फायदे क्या हैं?

मेथी और जीरा का पानी कैसे बनाएं

आवश्यक सामग्री

  • जीरा- 1 चम्मच
  • मेथी - 1 चम्मच

विधि

सबसे पहले 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच मेथी डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को जीरा और मेथी के साथ पी लें। आप चाहें तो इसे छानकर भी पी सकते हैं। वहीं, अगर आप रात में जीरा और मेथी को भिगोना भूल गए हैं, तो इस स्थिति में 1.5 गिलास पानी लें, इसमें मेथी और जीरा डालकर करीब 10 मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें। इसके बाद पानी को ठंडा होने के बाद पिएं।

डायबिटीज में मेथी के फायदे

डायबिटीज में मेथी के बीजों का पानी पीने से काफी हद तक लाभ होता है। इससे शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। दरअसल, मेथी के बीजों में फाइबर और अन्य जरूरी केमिकल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करके कार्ब्स और शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। मेथी के बीजों का सेवन करने से इंसुलिन से स्तर को भी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में जीरा के फायदे

जीरा का बीज हमारे शरीर में इंसुलिन उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसका प्रयोग आप किसी भी तरह से कर सकते हैं, यह सभी तरह से इस्तेमाल करने से फायदेमंद हो सकता है। रोजाना इसके पानी का सेवन करने से न सिर्फ ब्लड में शुगर लेवल कम होता है, बल्कि यह वजन को भी कंट्रोल कर सकता है।

डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जीरा और मेथी से तैयार पानी पीना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें अपने रुटीन में किसी तरह के बदलाव से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।