डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये मसाला, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Home Remedy: शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में इस खास चीज को मिलाकर पी सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 2, 2024 11:53 AM IST

Diabetes Home Remedy: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। जहां पहले ज्यादातर बुजुर्गों में यह बीमारी देखने को मिलती थी, वहीं आजकल युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इस कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। इसे सिर्फ दवाओं सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है दालचीनी (Benefits Of Cinnamon To Control Blood Sugar)

शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। अध्ययनों में भी यह बात सामने आई है कि दालचीनी डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें एंटीबायोटिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। कुछ शोधों से पता चलता है कि दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है, जिससे अचानक से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड शुगर के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

डायबिटीज में कैसे करें दालचीनी का सेवन?

शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह उबाल लें। आप चाहें तो दालचीनी के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर इसे गिलास में छानकर इसका सेवन करें। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source