Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आयुर्वेद में ऐसे कई तत्व हैं, जिन्हें हम अपनी सेहत के लिए वरदान मान सकते हैं। इन्हीं में शामिल है शहद और दालचीनी। इन दोनों का मिश्रण किसी चमत्कार से कम नहीं है। जब उन्हें मिलाकर एक साथ इनका सेवन किया जाता है तो ये वजन कम करने के साथ ही आपकी ब्लड शुगर भी कंट्रोल करते हैं। इतना ही नहीं सुबह के समय खाली पेट दालचीनी के पानी में शहद मिलाकर पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है और उसमें दिनभर एनर्जी बनी रहती है। यह जादुई पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर डाइजेशन की परेशानियां भी दूर करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरा यह पानी आपके शरीर की कई अन्य परेशानियों का भी आसान हल है।
आयुर्वेद के अनुसार दालचीनी का पानी सुबह के समय खाली पेट पीना चाहिए। इसे आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। सबसे पहले एक टीस्पून दालचीनी के पाउडर को आप दो कप पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस पानी में आप आधा टीस्पून शहद मिला लें। इस पानी का घूंट-घूंट सेवन करें। पानी उतना गरम रखें, जितना आप आसानी से पी सकें।
दालचीनी और शहद का पानी नियमित रूप से सुबह के समय पीने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स होंगे। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण होते हैं जो कई बीमारियों से आपका बचाव करते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।
अगर आप तेजी से अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो दालचीनी और शहद का पानी आपके लिए बेस्ट है। यह आपके फैट को बहुत तेजी से पिघला देता है। इस पानी के सेवन से आपको फूड क्रेविंग नहीं होगी। साथ ही यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा। जिससे आप दिनभर में बहुत कम खाना खा पाएंगे और आपका वजन तेजी से घटने लगेगा।
मेटाबॉलिज्म का दुरुस्त होना न सिर्फ वेट लॉस के लिए जरूरी है। बल्कि यह आपकी पूरी सेहत के लिए भी बहुत आवश्यक है। सुबह के समय खाली पेट दालचीनी और शहद का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
पेट खराब होने पर आपको कई बीमारियां घेर लेती हैं। सुबह खाली पेट दालचीनी और शहद का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र सुधरता है। शहद में ऐसे कई एंजाइम होते हैं जो आपकी आंतों के लिए अच्छे होते हैं। ये एंजाइम पाचन प्रक्रिया को भी बढ़ाते हैं। वहीं दालचीनी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है।
डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए दालचीनी और शहद का पानी अमृत के समान है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है। खाली पेट इस पानी को पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। यह पानी सारे दिन आपकी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।
हार्ट को हेल्दी रखने का सबसे आसान तरीका है सुबह खाली पेट दालचीनी और शहद का पानी पीना। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद और दालचीनी दोनों ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे दिल सेहतमंद रहता है। यह शरीर के ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करते हैं, जिससे हार्ट का प्रेशर कम होता है।