पपीतों के पत्तों का जूस पीने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां, इस तरह घर पर करें तैयार

Papaya Leaf Juice Benefits: पपीतों के पत्तों का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इससे शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : October 9, 2024 11:08 AM IST

Benefits Of Papaya Leaf Juice: पपीता एक ऐसा फल है, जिसका सेवन अधिकतर लोगों को पसंद होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन पाचन तंत्र से लेकर दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इनमें एंटी-डायबिटिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इन पत्तों का इस्तेमाल हर्बल औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। पपीते के पत्तों का जूस पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व कई गंभीर बीमारियों से राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं पपीते के पत्तों का जूस पीने के सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से -

डेंगू में फायदेमंद

पपीते के पत्ते का जूस डेंगू और मलेरिया बुखार में विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। इसमें अल्कलॉइड, पपैन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसके सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो डेंगू के रोगियों के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसके सेवन से बुखार को कम करने के साथ-साथ डेंगू में होने वाली समस्याओं में भी आराम मिलता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

पपीते के पत्तों के जूस का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

पपीते के पत्तों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इसके नियमित सेवन कई तरह के संक्रमण और गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में लाभकारी

पपीते के पत्तों के जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित किया जा सकता है।

सूजन को कम करे

पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पैरों और घुटनों में होने वाली सूजन को दूर किया जा सकता है। साथ ही, यह गठिया की समस्या को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

पपीते के पत्तों का जूस कैसे बनाएं? (How To Make Papaya Leaf Juice In Hindi)

इसके लिए 5-6 पपीते के पत्तों को पानी से धोकर साफ कर लें। अब इन पत्तों को ब्लेंडर में डालें और 2 चम्मच पानी के साथ अच्छी तरह पीस लें। अब इसे छन्नी या किसी सूती कपड़े की मदद से छान लें।  इसमें एक चुटकी नमक और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर पिएं।