हेल्थ के लिए मैजिकल है मोरिंगा वाटर, वेट लॉस से लेकर स्किन-बालों के लिए भी है फायदेमंद

Moringa Water Benefits: मोरिंगा आपकी सेहत के लिए वरदान है। साधारण सी दिखने वाली यह सब्जी ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार है। इस पेड़ की पत्तियों से लेकर फूल, फल, तना सभी के अपने हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 8, 2024 6:17 PM IST

मोरिंगा वाटर (Moringa Water) को सेहत के लिए 'मैजिकल वाटर' कहा जाता है। मोरिंगा को सहजन भी कहा जाता है। इसे आयुर्वेद में औषधि का दर्जा दिया गया है। साधारण सी दिखने वाली यह सब्जी ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार है। इस पेड़ की पत्तियों से लेकर फूल, फल, तना सभी के अपने हेल्थ बेनिफिट्स हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ ही बॉडी में ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। खाली पेेट मोरिंगा वाटर (Moringa Water on Empty Stomach) किसी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह आपकी बॉडी के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट मोरिंगा वाटर पीने के कई फायदे हैं। इसे लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से आप कई हेल्थ इश्यूज को दूर कर सकते हैं।

कितना पावरफुल है मोरिंगा?

मोरिंगा आपकी सेहत के लिए वरदान है। इस सुपरफूड में गाजर की तुलना में 10 गुना ज्यादा विटामिन ए होता है। वहीं दूध की तुलना में 17 गुना ज्यादा कैल्शियम, संतरे की तुलना में सात गुना ज्यादा विटामिन सी, केले की तुलना में 15 गुना ज्यादा पोटेशियम व 25 गुना ज्यादा आयरन और दही की तुलना में नौ गुना ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

मोरिंगा वाटर के बेनिफिट्स - Moringa Water Benefits in Hindi

मोरिंगा वाटर का सुबह खाली पेट सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। इससे आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं।

बूस्ट करता है इम्यूनिटी

मोरिंगा वाटर आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिससे आप कई रोगों से बचे रहते हैं। मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही मिनरल्स और विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, बीटा कैरोटीन और आयरन होता है। यही कारण है कि यह आपको कई इंफेक्शन से दूर रखता है। इससे हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

दर्द से ​देगा राहत

अगर आप ज्वाइंट पेन, हड्डियों के दर्द, गठिया जैसे मस्कुलोस्केलेटल पेन से परेशान हैं तो मोरिंगा इनसे राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इंफेलेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स गुण भी होते हैं, जो दर्द से राहत दिलाते हैं। कैल्शियम रिच होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। विटामिन 'के' से भरपूर मोरिंगा हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है।

डायबिटीज होगी कंट्रोल

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए मोरिंगा वाटर बहुत फायदेमंद है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। प्री डायबिटिक लोगों को खासतौर पर सुबह खाली पेट मोरिंगा वाटर का सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो मोरिंगा वाटर आपके बहुत काम आ सकता है। मोरिंगा आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, जिससे वजन तेजी से घटना शुरू हो जाता है। खास बात ये है कि पोषक तत्वों से भरे मोरिंगा में कैलोरी बहुत ही कम होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे फूड क्रेविंग भी कम होती है।

​बॉडी को करेगा डिटॉक्सिफाई

मोरिंगा में नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग के गुण होते हैं। यह बॉडी को अंदर से डिटॉक्सिफाई करते हैं। जिससे किडनी और लिवर हेल्दी रहते हैं। यह आपके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी स्किन और बालों के लिए भी हेल्दी होता है।

ऐसे बनाएं मोरिंगा वाटर

मोरिंगा वाटर बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे बनाने के लिए मोरिंगा की ताजी पत्तियां या मोरिंगा पाउडर का यूज कर सकते हैं। 1 गिलास पानी में 10 से 15 मोरिंगा की ताजी पत्तियां या फिर आधा टीस्पून मोरिंगा पाउडर डालकर 3 से 4 मिनट के लिए उबालें। फिर गैस बंद करके इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर खाली पेेट सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source