सुबह गर्म पानी में घोलकर पी लीजिए यह 1 पाउडर, शरीर में छुपा बैड कोलेस्ट्रॉल पिघलकर हो जाएगा साफ

शरीर में छुपे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ हर्ब्स और मसालों से तैयार यह ड्रिंक पीने से आपको फायदा हो सकता है। पढ़ें इस ड्रिंक को बनाने और पीने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 5, 2025 12:53 PM IST

Home remedy for cholesterol control-शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से हार्ट से जुड़ी कॉम्प्लिकेश्न्स का रिस्क बढ़ सकता है। इससे, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। इसीलिए, बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना जरूरी है। बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या कई कारणों से बढ़ती है जैसे- बहुत अधिक मात्रा में तला-भुना खाना खाने से, जंक फूड का अधिक सेवन और एक्सरसाइज ना करने जैसी आदतों के कारण भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। वहीं, मौसम बदलने और टेम्परेचर में बदलाव आने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या नुकसान हैं?- Health risks of bad cholesterols.

शरीर में बॉडी सेल्स के निर्माण से लेकर विटामिंस के इस्तेमाल और हार्मोन्स के स्तर में होनेवाले उतार-चढ़ाव जैसी प्रक्रियाओं में कोलेस्ट्रॉल की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो ये सारी प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेंट्स को भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के उपाय?- How to control bad cholesterol.

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने में डाइट की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसीलिए, अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें और उसे हेल्दी बनाएं। इसके साथ ही इन बातों का ध्यान रखें-

  • बहुत अधिक तला-भुना हुआ खाना ना खाएं।
  • रिफाइंड ऑयल, पाम ऑयल और अन्य सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स ना खाएं।
  • ताजे फल और सब्जियां खाएं। हाई-फाइबर फूड्स का सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए पिएं सौंफ-जीरे का पानी- Saunf Jeera Water For Controlling Bad Cholesterol.

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आप कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो नेचुरली कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में कारगर होते हैं। सौंफ, जीरा, मेथी, धनिया के दाने (Dhania seeds) और अन्य कई आयुर्वेदिक हर्ब्स इन तरीकों से आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप इन चीजों का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला ऐसा ही एक ड्रिंक तैयार करने का तरीका-

  • एक पैन या कड़ाही में 2-2 चम्मच मेथी के दाने, सौंफ के कच्चे बीज, जीरा के बीज और सूखी धनिया के दाने लें।
  • फिर, इसमें दालचीनी का एक टुकड़ा डालें। फिर सभी चीजों को 5-10 मिनट भून लें।
  • अब इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें।
  • फिर, इस पाउडर को किसी डिब्बे में भरकर रख दें।
  • रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच यह पाउडर मिक्स करें। फिर, इसे खाली पेट पिएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source