
Also Read
How to consume black pepper with milk: गरम मसाले स्वास्थ्य के लिए कई लिहाज से लाभकारी साबित हो सकते हैं। विशेषकर सर्दियों के मौसम में गरम मसाले डाइट में शामिल करने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का इलाज और उससे राहत पाने में मदद होती है। काली मिर्च (Black pepper) जो सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए नुस्खों में काफी अधिक इस्तेमाल की जाती है वह कुछ अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी आराम दिला सकती है। अगर काली मिर्च का सेवन सही तरीके से किया जाए तो यह आपकी कई बीमारियों से आपको आराम दिला सकती है।
सर्दियों में रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ काली मिर्च का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। काली मिर्च के साथ दूध पीने से (Drinking milk with black pepper) आपको दूध पीने के बेहतर फायदे मिल सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में लोगों को डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याएं महसूस हो सकती हैं। ऐसे में आप दूध में काली मिर्च पकाकर पी सकते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। काली मिर्च में मौजूद पाइपेरिन नामक कम्पाउड डाइजेशन की प्रक्रिया को बूस्ट करता है। रात में सोने में पहले दूध में काली मिर्च का पाउडर घोलकर पीने से आपकी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट में गैस बनना, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी से आराम मिल सकता है।
अन्य मसालों की तरह ही काली मिर्च भी एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने का काम करता है। इससे आप वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं।
जिन लोगों को रात में ठीक तरह से नींद नहीं आती उनके लिए काली मिर्च और दूध का मिश्रण एक अच्छा ड्रिंक है। रात में सोने से पहले दूध के साथ काली मिर्च को उबालकर पीने से आपको रात में अच्छी तरह नींद आती है।
काली मिर्च में पाए जाने वाले तत्व शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने का काम करता है। इससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया (Fat burning process) तेज होती है। रात में सोने से पहले काली मिर्च के साथ दूध पीने से वेट लॉस में मदद हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।