कब्ज से परेशान लोग रात को गर्म दूध में मिलाकर पिएं ये काले बीज, सुबह पेट आसानी से हो जाएगा साफ

Home Remedy For Constipation: कब्ज का जड़ से इलाज करने के लिए आप कई घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इस लेख में जानें ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में, जो कब्ज की समस्या को रातोंरात दूर कर सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 9, 2023 1:05 PM IST

Constipation Home Remedies: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या से आजकल काफी लोग परेशान हैं। वर्तमान समय में यह समस्या इतनी आम हो गई है कि लोगों ने अब इसे गंभीरता से लेना ही बंद कर दिया है। कब्ज होने पर मल सख्त हो जाता है और पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है। इसकी वजह से भूख नहीं लगती है और पेट में भरीपन महसूस होता है। साथ ही, पेट में दर्द, गैस, खट्टी डकार और मितली जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। इतना ही नहीं, लंबे समय तक कब्ज रहने से बवासीर और भगंदर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तभी तक रहता है, जब तक आप इनका सेवन करते रहते हैं। जब इनका इस्तेमाल बंद दिया जाता है, तो कुछ समय बाद फिर से कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में, कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिससे कब्ज की समस्या जड़ से दूर हो सकती है। इस उपाय को अपनाने के बाद आपको टॉयलेट में घंटों नहीं बैठना पड़ेगा और पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

कब्ज से राहत दिलाए सब्जा के बीज

कब्ज की समस्या का घरेलू इलाज करने के लिए आप तुलसी के बीज या सब्जा सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो बॉवेल मूवमेंट को बढ़ावा देता है। यह मल को नर्म बनाता है, जिससे पेट की गंदगी को बाहर निकालना आसान हो जाता है। इसमें मौजूद तेल गैस और दस्त की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह शरीर को नैचुरल तरीके से डिटॉक्स करने का काम करता है। सब्जा के बीज का सेवन करने से न सिर्फ कब्ज, बल्कि शरीर की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कैसे करें सेवन

अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक गिलास दूध में एक चम्मच सब्जा के बीज मिलाएं। इसे रात को सोने से पहले पिएं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको कब्ज से जल्द राहत मिल सकती है। इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा और पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। अगर आप रात में इसका सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो सुबह खाली पेट भिगोए हुआ सब्जा सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा।

नोट: कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में सब्जा के बीज रामबाण साबित हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या है, तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।