Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Juice for lowering bad cholesterol level: बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल अगर हाई हो तो लोगों की चिंता बढ़ जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारियों का रिस्क बढ़ा देता है और दिल का दौरा पड़ने या हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसीलिए, कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रखने के लिहाज से आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। डाइट से जुड़ी गलत आदतों को छोड़ने और सही फूड्स का सेवन करने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रखा जा सकता है।
चुंकदर या बीटरूट (Beetroot) ऐसी ही एक सब्जी है जो बैड कोलेस्ट्रॉल की दुश्मन कही जाती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने के बाद आपको इसका सेवन करना चाहिए। इससे ना केवल कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित होगा बल्कि, आपका डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है। इस तरह चुकंदर खाने से आपको वजन कम करने में भी सहायता होती है।
चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स (Phytonutrients) पाए जाते हैं। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कमकरते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से आर्टरीज की ब्लॉकेज भी कम होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और हार्ट की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिएआप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। जूस बनाने का तरीका यहां पढ़ें-
1-2 ताजी बीटरूट या चुंकदर लें।
इनका छिलाका उतारें और पानी से धोकर बीटरूट को साफ करें।
अब चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें 1 कटी हुई गाजर (Carrot) और पुदीने के कुछ पत्ते (Mint leaves) मिलाएं।
स्वादानुसार काला नमक (Black salt) और आधा गिलास पानी इस मिश्रण में मिलाएं और मिक्सी में पीसकर इसका जूस बना लें।
अब जूस को छान लें और तुरंत पीएं।