Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाली पेट जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से कम होगा बेली फैट, बढ़ेगी स्किन की भी चमक

Khali pet Jeera-saunf- ajwain ka pani: अगर आपको अपना बेली फैट तेजी से कम करना है तो आप रोज खाली पेट इन 3 मसालों का पानी पी सकते हैं।

खाली पेट जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीने से कम होगा बेली फैट, बढ़ेगी स्किन की भी चमक

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 5, 2025 4:07 PM IST

Jeera, saunf and ajwain water benefits: बेली फैट आजकल लोगों के लिए एक बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बनकर उभरी है क्योंकि, बेली फैट बढ़ने के साथ कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता (health hazards of belly fat) है। इसीलिए, वेट लॉस और बेली फैट घटाना हेल्थ के लिहाज से भी बहुत जरूरी होता है। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने, हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती (ways to reduce belly fat) है। बहुत से लोग इन सब बातों का ध्यान रखते हैं और कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन, इन सबके बावजूद कई बार उन्हें सफलता नहीं मिल पाती और बेली फैट कम नहीं होता। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही मौजूद कुछ चीजें तोंद को घटाने के नुस्खों में इस्तेमाल होती हैं। लेकिन, अगर आपको इनके बारे में जानकारी नहीं है तो आपको बेली फैट कम करने में समय लग सकता है। वेट लॉस में मददगार और बेली फैट पिघलाने वाली ये 3 चीजें हैं जीरा (Cumin), अजवाइन (Ajwain) और सौंफ (Fennel seeds) के बीज। किचन में इस्तेमाल होने वाली ये रोजमर्रा की चीजें आपके बढ़े हुए पेट को पिघलाने (reducing belly fat) का काम करती हैं। आइए जानते हैं इनके सेवन का तरीका और अन्य सभी फायदे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यूं तैयार करें जीरा-सौंफ-अजवाइन का वेट लॉस ड्रिंक- Cumin seeds, Fennel seeds and Carrom seeds drink

  • एक गिलास पानी उबाल लें और फिर उसे किसी कप या गिलास में पलट लेँ।
  • अब पानी में  2-2 चम्मच जीरा के दाने, सौंफ के कच्चे बीज और अजवाइन के बीज डाल दें।
  • पानी को ढंक दें और रातभर इसे यूं ही रहने दें।
  • अगले दिन सुबह पानी को छान लें और खाली पेट यह पानी पिएं

खाली पेट जीरा-सौंफ-अजवाइन का पानी पीने के फायदे

  1. अजवाइन के बीजों में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो वेट लॉस में मदद करते हैं। इसके साथ ही अजवाइन के बीज शरीर की डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाते हैं जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं।
  2. सौंफ (Saunf) में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा अधिक होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाते (Benefits Of Fennel Seeds) हैं।
  3. इन तीनों ही मसालों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और यह वेट लॉस में मदद करता (Weight loss drink) है।
  4. फाइबर शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को भी सोखने का काम करता है जिससे आपकी हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।
  5. जीरा पेट को ठंड देने और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है जो बेली फैट को घटाने में मदद करता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।