कब्ज से परेशान रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, सुबह उठते ही पेट होगा साफ

Constipation Home Remedies: कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे प्रभावी साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 24, 2025 6:42 PM IST

Constipation Treatment At Home: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज एक आम समस्या बन गई है। जंक फूड का अधिक सेवन, पानी कम पीना, स्मोकिंग, तनाव और नींद की कमी के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। कई लोगों को कब्ज होने पर गैस, ब्लोटिंग, अपच, उल्टी और मतली जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। वैसे तो बाजार में ऐसी कई दवाइयां मौजूद हैं, जो कब्ज को दूर करने का काम करती हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो कब्ज की समस्या को जड़ से दूर कर देगा। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कब्ज में कैसे फायदेमंद है ईसबगोल - Isabgol Benefits For Constipation In Hindi

कब्ज से परेशान लोगों को फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मल को नरम बनाने में मदद करता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। साथ ही, यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और उसे डिटॉक्स करता है। नियमित रूप से इसबगोल का सेवन करने से सुबह पेट आसानी से साफ होता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही, गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

कब्ज में कैसे करें इसबगोल का सेवन? - How To Take Isabgol For Constipation In Hindi

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात को सोने से पहले दूध या पानी के साथ एक चम्मच इसबगोल की भूसी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना दूध या पानी लें। इसमें एक चम्मच इसबगोल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे तुरंत पी जाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सुबह पेट आसानी से साफ होगा और कब्ज की समस्या दूर होती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source