
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : December 15, 2024 8:01 AM IST
Home Remedies For Uric Acid: आजकल की बदलती जीवनशैली में यूरिक एसिड की समस्या से काफी लोग परेशान हैं। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास छोटे-छोटे क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए मेथी का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में बढ़े हुए प्यूरिन और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच मेथी दाना डालकर उबाल लें। फिर इसे कप में छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।