नसों में छुपा बैड कोलेस्ट्रॉल होगा मिनटों में साफ, बस दिन में 1 बार पिएं इन बीजों से बनी चाय, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

Bad cholesterol kam karne ke upay: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से परेशान हैं तो आप रोजाना जीरा की चाय पी सकते हैं। जीरा बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 25, 2025 1:56 PM IST

Herbal tea for cleaning bad cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों बहुत कॉमन है और इसका कारण है लोगों की लाइफस्टाइल और गलत तरीके की डाइट। बिना सोचे-समझे लोग दिन में कई बार प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं। इसी तरह फ्राइड और प्रीजर्वेटिव्स से भरपूर फूड्स खाने का चलन भी बीते कुछ वर्षों में खूब बढ़ा है। विशेषकर यंगस्टर्स और कामकाजी लोगों में हेल्दी खाना खाने की आदत लगभग खत्म सी हो गयी है। नतीजतन लोगों में कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की परेशानी भी ऐसी ही है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। इसीलिए, बैड कोलेस्ट्रॉल की सफाई बहुत जरूरी है।

बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में अंदर की दीवारों में चिपककर बैठ जाता है और यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर देता है। इससे हार्ट पर ब्लड पम्प करने के लिए अतिरिक्त दबाव भी बढ़ता है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने ना दें और ऐसे फूड्स का सेवन करने जो बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिला सके। किचन में इस्तेमाल होने वाला जीरा इस लिहाज से बहुत उपयोगी हो सकता है। जीरा में पाए जाने वाले तत्व शरीर में फंसे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करते हैं और नसों को भी स्वस्थ बनाते हैं। आइए जाने बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जीरे का सेवन किस तरीके से करना चाहिए।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जीरे का सेवन कैसे करें? - Way to consume Cumin seeds to control bad cholesterol

जीरे के बीजों में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, कॉपर, जिंक और पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। जब आप जीरे को अपनी डाइट में जगह देते हैं तो इन सभी पोषक तत्वों का फायदा आपको मिलता है और आपका शरीर स्वस्थ बनता है। बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप रोजाना जीरा की चाय पी सकते हैं।

जीरा की चाय बनाने का तरीका क्या है?- Recipe Of Cumin Seeds Tea

  • किसी बर्तन में एक से दो गिलास पानी उबलने के लिए रखेँ।
  • अब इस पानी में 2 चम्मच जीरा के दाने डाल दें।
  • पानी को 10-12 मिनट तक उबालें या तब तक उबलने दें जब तक कि पानी आधा ना रह जाए।
  • फिर, आंच बंद कर दें और जीरा वाला यह पानी किसी कप में छान लें।
  • इस चाय में स्वादानुसार शहद और आधा नींबू का रस मिलाएं और गर्मागर्म पिएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source