
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : March 11, 2025 11:14 AM IST
Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, एक गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। जबकि, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए धनिया के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप धनिया के बीज के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच धनिया के बीज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब यह उबल जाए, तो इसे किसी कप में छान लें। फिर आप इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।