
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 1, 2023 2:38 PM IST
इलायची एक अद्भुत मसाला है। जिसका प्रयोग अधिकांश भारतीय घरों में किया जाता है। इलायची का प्रयोग आमतौर पर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी सेवन करते हैं। लेकिन इन सब के अलावा इलायची के और भी कई फायदे हैं, खासकर इलायची का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है, जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं इलायची का पानी पीने के फायदे क्या है और इसे बनाने का तरीका क्या है।
इलायची का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा।
जिन लोगों को कब्ज जैसी समस्या है उन्हें इलायची के पानी का सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इलायची का पानी निश्चित रूप से आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकता है। इस पेय में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को हटाकर वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को इलायची के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह पेय शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे हृदय रोग दूर रहते हैं। इससे शरीर में खून का थक्का जमने का खतरा भी कम हो जाता है।