नसों में चिपकी हुई गंदगी और कोलेस्ट्रॉल हो जाएंगे झटके में साफ, दिन में 1 बार पिएं इस हरी सब्जी का जूस

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हार्ट को नुकसान पहुंच सकता है और हार्ट डिजिज का रिस्क भी बढ़ सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना यह जूस पी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 20, 2025 1:52 PM IST

मॉडर्न लाइफस्टाइल की सबसे खराब पहलू की बात करें तो उससे हेल्थ को होनेवाले नुकसान ही सबसे चिंताजनक बात है। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल लगातार अनहेल्दी हो रही है। वहीं, लोग अपनी डाइट और फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान नहीं दे पाते। इसके अलावा लगातार बढ़ता स्ट्रेस, तला-भुना हुआ खाना और प्रोसेस्ड फूड्स खाने की आदत से भी लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। इस तरह का खाना खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है और कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है।

बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। इसीलिए, जल्द से जल्द बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए उपाय करने चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने और हार्ट डिजिजेज का रिस्क कम करने के लिहाज से कुछ सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसी ही एक सब्जी है लौकी, जिसका जूस पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कितनी फायदेमंद है लौकी?- Bad cholesterol kam karne ke gharelu upay.

लौकी की सब्जी में डाइटरी फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। ये तत्व शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेते हैं। इससे नसों की सफाई भी होती है और नसों में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है। आप दिन में 1-2 बार लौकी का जूस पी सकते हैं या लौकी की सब्जी खा सकते हैं।

लौकी का जूस कैसे बनाएं- Lauki ka juice kaise banaye.

  • एक ताजी लौकी लें और उसका छिलका उतार लें।
  • अब लौकी के बीज अलग कर दें और लौकी के बाकी हिस्से को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • आधा कप पानी के साथ लौकी को पीसकर उसका जूस बना लें।
  • फिर, इस जूस को छानकर ताजा ही पी लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए लौकी के जूस को खाली पेट पीना चाहिए

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source