
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 26, 2023 3:26 PM IST
गलत आहार और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज की समस्या आजकल आम हो गई है। भारत को मधुमेह की राजधानी भी कहा जाता है क्योंकि भारत में 70 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित है। डायबिटीज कई तरह की होती है जैसे टाइप 1, टाइप 2 और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डायबिटीज। अगर आपको या आपके परिवार वालों को डायबिटीज की समस्या है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जीवन शैली में कुछ बदलाव करके आप अपने ब्लड शुगर के लेवल को बैलेंस कर सकते हैं। डायबिटीज रोगी का स्वस्थ जीवन शैली का नेतृत्व करना बेहद जरूरी है। कुछ खराब आदतें जैसे शराब, कैफीन और धूम्रपान आदि से बचना चाहिए। जड़ी-बूटी, जैविक हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। जीवन शैली में बदलाव लाना और अपनी दिनचर्या में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करना आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आप या आपके परिवार में कोई डायबिटीज से पीड़ित है तो यहां हम आपको ग्रीन जूस के बारे में बता रहे हैं जो आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
डायबिटीज रोगी अक्सर जूस पीने से बचते हैं क्योंकि जूस में शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है लेकिन यह जानना जरूरी है कि ऐसे कई फल और सब्जियां है जो डायबिटीज को बैलेंस करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते है। हरी सब्जियों का जूस पीने से आपको डायबिटीज को बैलेंस करने में मदद मिलेगी।अच्छे रिजल्ट के लिए ग्रीन जूस का सेवन सुबह करना चाहिए। यह जूस हर प्रकार के डायबिटीज जैसे टाइप 1 टाइप 2 और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सहित किसी भी प्रकार की डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह जूस आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। हम आपको ऐसी कई सामग्रियां बताएंगे जिन्हें मिलाकर आप अपनी पसंद के अनुसार जूस बना सकते हैं।